कोचाधामन थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोगों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बुढिमारी के पास पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध सघन वाहन जाँच कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो लोगों को जाँच हेतु रोका गया तो उनके पास अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दोनों ने अपनी पहचान मो० गुड्डू एवं मो० अरमान साकिन- मीरजा भाग जिला- अररिया बताया। वहीं बाइक सहित दोनों को थाना लाया गया। थानाध्यक्ष आरीज एहकाम ने बताया कि शराब के साथ पकड़े गए उक्त दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस चेकिंग अभियान के दौरान स०अ०नि० दिनेश कुमार व पुलिस बल शामिल थे।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

Leave a Reply