• Sat. Feb 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विधि व्यवस्था ड्यूटी में कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मियों और दंडाधिकारी को डीएम के अनुशंसा पर किया जाएगा पुरस्कृत।

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज पंचायत निर्वाचन 2021 विधि व्यवस्था ड्यूटी में कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मियों और दंडाधिकारी को उनके कर्तव्य परायणता हेतु जिला दंडाधिकारी किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा पुरस्कृत करने का निर्णय लेते हुए अनुसंशा की गई है। विदित हो कि मतदान के उपरांत ईवीएम और मतपेटिका बाजार समिति स्थिति बज्रगृह में सुरक्षित जमा कर दी जाती है। निर्धारित तिथि को सख्त सुरक्षा व्यवस्था में मतगणना कार्य मतगणना केंद्र पर संपन्न होता है। पिछले दिनों मतगणना तिथि को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने पूरे परिसर के निरीक्षण के दौरान कतिपय पदाधिकारियों और उनकी टीम को पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्य पर लगातार उपस्थित पाया। उनके इस निष्ठापूर्ण कर्तव्य निर्वहन को डीएम ने पुरस्कृत/प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की अनुसंशा की है। दंडाधिकारी के रूप में रवि शंकर तिवारी, एडी सीपीयू, किशनगंज चिन्हित किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *