• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जीविका परियोजना की समीक्षात्मक बैठक आहूत।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शुक्रवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में जिला पदाधिकारी किशनगंज, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जीविका परियोजना की समीक्षात्मक बैठक में आहूत की गई।

समीक्षा के क्रम में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि मनरेगा मेट के रूप में जीविका दीदियों से कार्य लिया जाना है। सतत जीविकोपार्जन योजना, उत्पादक समूह का क्रियाकलाप समेत अन्य जीविका के योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने कई निर्देश दिए। साथ ही, जीविका प्रभारी डीपीएम समेत सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि सभी जीविका दीदियों को अधिक से अधिक लाभ देने का कार्य करेंगे। ।
बैठक में मनन राम उप विकास आयुक्त, डीआरडीए के निदेशक विकास कुमार, जीविका प्रभारी डीपीएम सहित जिले के सभी जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *