Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

संदिग्ध परिस्थिति में बंगाल में मिला युवक का शव।

सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के उत्तर ठाकुरबाड़ी निवासी युवक मंजय कर्ण ( उम्र 35 वर्ष) का शव बुधवार की शाम पश्चिम बंगाल के कालापोखर स्थित एक तलाबनुमा गढ्ढा से मिला। मृतक की पहचान किशनगंज शहर के उत्तर ठाकुरवाड़ी रोड निवासी मंजय कर्ण पिता मनोज कर्ण के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही बंगाल की पांजीपाड़ा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई। शव को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर अस्पताल भिजवाया गया। मृतक मंजय कर्ण घटना से एक दिन पहले मंगलवार की शाम को घर से निकला था। मंजय कर्ण देर रात घर नहीं पहुंचा।

देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर घर वाले परेशान होने लगे। घर वालों को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी। इसके बाद परिजन मंजय की खोजबीन करने लगे। नाते रिश्तेदारों, दोस्तों व जान पहचान के लोगों से जानकारी लेते हुए खोजबीन शुरू की गई। तभी घर वालों को अचानक यह पता चला कि पश्चिम बंगाल के एक ईट भट्टा के समीप तलाबनुमा गढ्ढा के पास मृतक का शर्ट व चप्पल बरामद किया गया है। परिजनों को पहले तो कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। परिजनों ने किशनगंज सदर थाना पुलिस को जानकारी दी। घटना के बाद सदर पुलिस व बंगाल की पांजीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर एरिया की जांच की।

जिसके बाद क्षेत्र बंगाल का होने के कारण बिहार पुलिस आवश्यक जानकारी लेने के बाद लौट गई। स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से बंगाल पुलिस ने तलाबनुमा गढ्ढा में खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद शव को निकाला जा सका। शव देखने के बाद परिजन व जान पहचान के लोगों के होश उड़ गया। शव को तालाब से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर अस्पताल भेज दिया गया। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *