• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सड़कों पर मक्का सुखाने वाले किसानों को अंचल अधिकारी ने दी चेतावनी।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश के आलोक में ठाकुरगंज के अंचल अधिकारी ओम प्रकाश भगत ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण सड़कों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर मकई तथा अन्य अनाजों को सुखाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पहले दिन लोगों को सड़कों पर मकई एवं अन्य अनाजों को नहीं सुखाने की हिदायत दी गई। मौके पर मौजूद अंचल अधिकारी ओमप्रकाश भगत ने चेतावनी देते हुए बताया कि आप लोग सड़कों पर मकई तथा अन्य अनाजों को नहीं सुखाएंगे सड़कों पर इस प्रकार अनाजों को सुखाने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है एवं लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं। आप लोगों की लापरवाही के कारण कई लोग अपनी जान गवा देते हैं। इसलिए आप सभी से अपील की जाती है कि सड़कों पर अनाज न सुखाएं ताकि इन दुर्घटनाओं को होने वाली क्षति को रोका जा सके अगर आप लोग निर्देश का पालन नहीं करेंगे तो आप पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बताते चलें कि किशनगंज में ज्ञातव्य है कि मंगलवार को सड़क पर मक्का सुखाए जाने के कारण जिले के पोठिया प्रखंड में दुर्घटना में तीन लोग अपनी जान गंवा बैठे। सड़क पर मक्का सुखाए जाने के कारण इन मौसमों में प्राय:हर क्षेत्र में प्रतिदिन छोटी-बड़ी दुर्घनाएं होती रहती है, जिससे जान-माल की भी क्षति की बात सामने आते रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *