सारस न्यूज टीम, पोठिया।
समकालीन अभियान के तहत पोठिया थानाध्यक्ष संजय कुमार राम ने फरार चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रविवार को जेल भेज दिया है। बताते चलें कि कांड संख्या 56/22 के आरोपी मोहम्मद मुख्तार व जाहिद आलम दोनों गैड़ालौटी कांड संख्या 154/22 के प्राथमिकी आरोपी शिव सुंदर ठाकुर नूनिया डांगी इसी प्रकार कांड संख्या 30/17 के नामजद आरोपी सिकंदर पिता लालू सकिन नयाबाड़ी पौवाखाली थाना पोठिया जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 30/17 के आरोपी लगातार कई साल से फरार चल रहे थे।