• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

समाज व चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल होंगे सम्मानित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर IMA द्वारा विधान पार्षद दिलीप कु. जायसवाल को किया जायेगा सम्मानित।

पूर्णिया प्रमंडल से भाजपा विधान पार्षद एंव माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज सह लाइंस सेवा केन्द्र किशनगंज के डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को समाज एंव चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा सम्मानित किया जायेगा। “डाक्टर ए के एन सिन्हा राष्ट्रीय सम्मान 2023” एवार्ड के लिए दिलीप कु. जायसवाल के नाम का चयन इनकी सेवाओं को देखते हुए किया गया है। जिससे किशनगंज मेडिकल कॉलेज एंव डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है। आईएमए के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को सम्मानित किया जायेगा।

ज्ञात हो कि जायसवाल पिछले करीब तीस वर्षो से किशनगंज जिला में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जात धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर अपनी सेवा दे रहे हैं और इसी सेवा से वह देश-विदेशों में जाने और पहचाने जाते हैं। केवल यही नहीं लगातार तीसरी बार वह पूर्णिया प्रमंडल से विधान पार्षद भी बने हैं। उक्त अवार्ड के लिए उनके नाम के चयन के संबंध में जायसवाल ने कहा की अवार्ड बड़ी चीज नहीं है बल्कि लोगों के दिलों को जितना बड़ी बात है। लोगों के मैं काम आ सकूं यही मेरे लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा बड़ी इबादत है जिसे जीवन भर करता रहूं यह हमारा प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *