राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष कुमारी पूनम की अध्यक्षता में किशनगंज मुख्यालय स्थित अंबेडकर टाउन हॉल के समीप अनिश्चितकालीन हड़ताल के क्रम में धरना प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष कुमारी पूनम ने बताई कि हमारे सात सूत्री मांगों में आंगनबाड़ी सेविकाओं को 24,000 सहायिका को ₹9,000 मानदेय दिया जाए।
अन्य राज्यों की तरह रिटायरमेंट दिया जाए। आंगनबाड़ी सेविका हेतु सेवा नियमावली जारी किया जाए। आंगनबाड़ी सेविका को महिला पर्यवेक्षिका के नियुक्ति में ऊपरी उम्र सीमा समाप्त कर खाली पद को अभिलंब भड़ा जाए। आंगनबाड़ी सेविका को ₹5,00000 तक ऋण सुविधा उपलब्ध कराया जाए। गुजरात राज्य की तरह सेविकाओं को ग्रेविटी का शीघ्र भुगतान किया जाए। वर्षों से खराब हो चुके मोबाइल को वापस लेते हुए नए मोबाइल की राशि आंगनबाड़ी विकास समिति को देते हुए क्रय करवाई जाए। वही धरना प्रदर्शन के बाद दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी मुख्य मांग पत्र को बिहार सरकार के नाम का जिला पदाधिकारी को सोपा। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष कुमारी पूनम, प्रदेश महामंत्री माहेरूह, प्रखंड अध्यक्ष सरोज देवी एवं कई अन्य सैकड़ो की संख्या में आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका मौजूद थे।