
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
फूलबाड़ी में बाइक की टक्कर में आने से एक किशोरी घायल हो गयी है। घटना गुरुवार को सिलीगुड़ी संलग्न फूलबाड़ी बटालियन मोड़ इलाके में घटी है। घायल किशोरी का नाम पूजा सरकार है। बताया जा रहा है कि पूजा साइकिल से बटालियन मोड़ पर सड़क पार कर रही थी।
उसी समय जोटियाकली से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पूजा को उद्धार कर फुलबाड़ी के एक निजी अस्पताल ले गए। इधर घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।