• Mon. Mar 30th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना की पुलिस ने बुधवार की देर रात जंक्शन बस स्टैंड से प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राजू राय है। वह दागापुर के बांदरीजोत का निवासी है।

बताया जा रहा है कि राजू बीती रात को जंक्शन में किसी को प्रतिबंधित कफ सिरप देने के लिए पहुंचा था, लेकिन गुप्त सूत्रों के आधार पर प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने जंक्शन बस स्टैंड अभियान चलाकर राजू राय को गिरफ्तार किया। गुरुवार को प्रधान नगर थाने की पुलिस ने आरोपी राजू राय को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।

बताते चलें कि प्रधान नगर थाना की पुलिस ने एक सप्ताह में लाखों रुपये से ज्यादा की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की है। वहीं, चार लोगों को भी गिरफ्तार करने में सफल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *