• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सीमावर्ती क्षेत्रों में असमाजिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से एसएसबी व कोढ़ोबाड़ी थाना पुलिस ने चलाई संयुक्त गश्ती अभियान।

सारस न्यूज टीम, दीघलबैंक।

सीमावर्ती क्षेत्रों में असमाजिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से गुरुवार देर शाम भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 12वीं बटालियन एसएसबी की बी कंपनी सिंघीमारी और कोढ़ोबाड़ी थाना पुलिस ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। एसएसबी के एसआई/जीडी मनोहर लाल ने नेतृत्व में जवानों और पुलिस बल के जवानों ने सिंघीमारी, लंबा बस्ती, खरखरिया आदि जगहों पर पैदल मार्च करते हुए घंटों तक अभियान चलाया।

इस दौरान लोगों से मिलते हुए जवानों ने कहा कि सभी लोग निडर होकर पर्व-त्यौहार मनाये। सीमावर्ती क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर हमारी पैनी नजर है। समाज में पर्व के दौरान कोई भी खलल पैदा करने की कोशिश करता है। तो बख्सा नहीं जाएगा। सभी लोगों से प्रशासन सहयोग करने का अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *