सुखानी थाना के पुलिस ने एक विवाहिता को जलाकर मारने मे मदद करने के आरोप मे एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। सुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी पति नूर सलामे ने अपने पत्नी को आग के हवाले कर दिया था, और बचने के लिए अपने दोस्त के वाहन मे जले पत्नी को किशनगंज ले आया था। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने सिलिगुड़ी रेफर कर दिया था। वहीं सिलिगुड़ी मे पत्नी कैयमा खातून की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक के भाई गुल मोहम्मद के लिखित शिकायत पर सुखानी थाना में कांड संख्या 18/22 के तहत आईपीसी के सूसंगत धारा और दहेज अधिनियम के धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी पति सहित अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। सुखानी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने शनिवार की रात सूचना के आधार पर आरोपी पति को मदद करने वाले वाहन चालक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया और रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया बहुत जल्द मुख्य आरोपी पति नूर सलामे को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply