सारस न्यूज, किशनगंज।
शुक्रवार को देर शाम किशनगंज शहर के कजलामनी वार्ड नम्बर 2 निवासी महेश पासवान का 14 वर्षीय पुत्र सुजीत पासवान की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गयी। घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे किशनगंज शहर के पश्चिमपाली लहरा चौक सड़क पर मारवाड़ी कॉलेज के निकट की बतायी जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार बाइक अनियंत्रित होने से बाइक पर सवार सुजीत पासवान सड़क पर गिर गया वही सामने से आ रही ट्रक ने कुचल दिया। जिससे सुजीत की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में बाइक चालक सरफराज घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक किशोर के माता- पिता सहित इनके स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक के माता-पिता के चीख से सदर अस्पताल परिसर में माहौल गमगीन हो गया। खबर लिखे जाने तक मृत किशोर का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।