सारस न्यूज टीम, दिघलबैंक।
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में तैयारियां जोरों पर है। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन की विभिन्न कंपनियों में शुक्रवार को तिरंगा पैदल रैली, साइकिल रैली और तिरंगा मैराथन दौड़ आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी जगहों में जवानों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और स्कूली बच्चें शामिल हुए। ए कंपनी दिघलबैंक में आयोजित कार्यक्रम की अगवाई कमांडर निरीक्षक (सामान्य) धुखा राम राणा कर रहें थे। इस दौरान बीओपी के जवानों ने हाथों में तिरंगा लिए कैम्प परिसर से दिघलबैंक बाजार, पुराना बाजार, चेकपोस्ट आदि जगहों में पैदल व साइकिल रैली निकाल हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान इंस्पेक्टर धुखा राम राणा ने ग्रामीणों से कहा देश 75वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।
हम सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहरा कर “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाए। इधर बी कंपनी पलसा के एसएसबी जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र के पलसा, शिमलडांगी, दुर्गापुर, गौरीपुर आदि गांवों में तिरंगा साईकिल रैली निकाल कर गांव के लोगों को हर घर तिरंगा जगरूकता का संदेश देते हुए अभियान में शामिल होने के लिए सभी घरों में राष्ट्रीय झंडा वितरण किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सही तरीके से फहराने की विधि व सम्मान की जानकारी दी।