• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

1.580 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज उत्पाद विभाग द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, उत्पाद विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार ने अपनी टीम के साथ फरिंगोला चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान बंगाल की ओर से आ रही एक टोटो को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान एक व्यक्ति के बैग से 1.580 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई तथा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *