• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

11.160 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज

किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 11.160 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह अपने दलबल के साथ किशनगंज शहर के धरमगंज लीची बागान, वार्ड नंबर 11 में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के पास से 11.160 लीटर शराब बरामद की गई।

आरोपित की पहचान धरमगंज लीची बागान निवासी सुरेश रजवार के रूप में हुई है। आगे की कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार व्यक्ति का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *