• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

14 हजार लॉटरी और डेढ़ लाख नगद राशि के साथ अवैध लॉटरी माफिया गिरफ्तार।

सारस न्यूज टीम, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज पुलिस के द्वारा आज अवैध लॉटरी बिक्री करनेवाले लॉटरी माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की गई। किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के चूड़ीपट्टी में छापेमारी के दौरान लॉटरी माफिया राजू को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उसके घर से लगभग चौदह हजार लॉटरी टिकट और डेढ़ लाख रुपये बरामद किया है। एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि एसपी के निर्देश पर अवैध लॉटरी खरीद बिक्री को रोकने के लिए छापेमारी की गई जहां लॉटरी बिक्रेता राजू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार राजू से पूछताछ के क्रम में लैटरी के अवैध कारोबार में लिप्त दर्जनों लोगों के नामों का खुलासा हुआ है। हम आपको बताते चले कि भगौलिक दृष्टिकोण से किशनगंज जिला पश्चिम बंगाल के जिले से सटे होने के कारण बिहार में लॉटरी में प्रतिबंधित होने के बाबजूद लॉटरी का धंधा यहां फल फूल रहा है और लॉटरी माफियाओं की चांदी कट रही थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *