• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

14.225 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

उत्पाद विभाग की टीम ने ब्लॉक चौक पर जांच अभियान के दौरान एक टेम्पो से 14.225 लीटर विदेशी शराब बरामद की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह और शिवपूजन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने जांच अभियान चलाया। टेम्पो में शराब लेकर बैठे दो तस्कर भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों तस्करों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उत्पाद विभाग की टीम लगातार शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *