राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज अति पिछड़ा मोर्चा के बैनर तले महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार गणेश ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोपाल मोहन सिंह, जिलाध्यक्ष तथा सोनी देवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और कार्यों को याद किया गया तथा देश और समाज के लिए उनके जनहितकारी कार्यों की सराहना की गई।
इस समारोह में जिला महामंत्री पंकज कुमार साहा, सोशल मीडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी, अति पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
