• Sat. Mar 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सेंट जेवियर्स शतरंज प्रतियोगिता में 252 खिलाड़ी हुआ शामिल।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी द्वारा हलीम चौक स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में गुरुवार को विद्यालय का वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 252 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता और आयोजन सचिव तथा चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य फादर फूलजेंस टोपनो के आग्रह पर हर वर्ष इस विद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

आज की प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेता इस प्रकार रहे:

  • वर्ग-1 (बालक):
    • प्रथम: सार्थक आनंद
    • द्वितीय: नायाब मोअज्जम
    • तृतीय: अयांश रंजन
      (बालिकाएं):
    • प्रथम: मायरा रंजन
    • द्वितीय: महम इकबाल
    • तृतीय: तनिष्का कर्मकार
  • वर्ग-2 (बालक):
    • संयुक्त प्रथम: मैनाक मंडल और आयुष राज
    • तृतीय: सहन अहमद
      (बालिकाएं):
    • प्रथम: अमैरा रहमान
    • द्वितीय: सौम्या गुप्ता
    • तृतीय: नीलाक्षी दास
  • वर्ग-3 (बालक):
    • प्रथम: अनंत कर्ण
    • द्वितीय: आदर्श भास्कर
    • तृतीय: श्रीजय पाल
      (बालिकाएं):
    • प्रथम: राजवी गुप्ता
    • द्वितीय: शिवप्रिय गुप्ता
    • तृतीय: अपर्णा शर्मा
  • वर्ग-4 (बालक):
    • प्रथम: सभ्य अग्रवाल
    • द्वितीय: संभव श्रेया
    • तृतीय: अनीश दास
      (बालिकाएं):
    • प्रथम: आयुषी रंजन
    • द्वितीय: सारीया अख्तर
    • तृतीय: कशफ आलम
  • वर्ग-5 (बालक):
    • प्रथम: आयुष आनंद
    • द्वितीय: युवराज साह
    • तृतीय: निमित्त जैन
      (बालिकाएं):
    • प्रथम: दिव्यंशा रंजन
    • द्वितीय: सुहाना परवीन
    • तृतीय: जिज्ञासा कुमारी

इन सभी वर्गों के शीर्ष खिलाड़ियों को विद्यालय द्वारा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता की व्यवस्था संभालने में विद्यालय के उपाचार्य संजय खालको, खेल शिक्षक सुरोजित हेंब्रम, सहायक शिक्षकगण नेहा छोडेन राय, दाविश विल्सन बारा, मौमिता मंडल, शतरंज संघ के संयुक्त सचिव रोहन कुमार, मुकेश कुमार, सहायक सचिव रौनक कुमार, और अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *