• Tue. Mar 17th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

4 फरवरी को किशनगंज में निर्धारित समाधान यात्रा के निमित डीएम ने क्षेत्रों का लिया जायजा।

सारस न्यूज, किशनगंज।

सूबे के मुख्यमंत्री की किशनगंज में आगामी 4 फरवरी को निर्धारित समाधान यात्रा के निमित डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा खगड़ा स्थित मोटर ड्राइविंग ट्रैक निर्माण, अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में निर्माण कार्य, डेरामारी पंचायत सरकार भवन में तालाब निर्माण कार्य और जीविका कार्यालय में रेशम निर्माण मशीन का जायजा लिया गया। मुख्य रूप से डे मार्केट, डेरामारी में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ डेरामारी पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण भी किया गया है।

इस मौके पर डीडीसी मनन राम, एडीएम अनुज कुमार, एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता सहित जिला के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *