• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गलगलिया चेक पोस्ट पर 948 लीटर बीयर जब्त, तस्कर गिरफ्तार और पिकअप वैन सीज।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है। वही उत्पाद विभाग के द्वारा उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी करवाई करते हुए उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार अपने टीम के साथ किशनगंज के जिले के गलगलिया चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया। जिसमे 948 लीटर बियर बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। साथ ही एक पीकअप वैन को जप्त किया। उत्पाद विभाग के द्वारा अग्रतर करवाई करते हुए गिरफ्तार तस्कर खुशवंत सिन्हा का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करा-कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *