• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

तकिया गाँव के समीप सड़क किनारे बने कल्वर्ट में डूबने से 45 वर्षीय युवक की मौत।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

जनता से नवाब जागीर बंगामा जाने वाली मुख्य मार्ग पर तकिया गाँव के समीप स्थित कल्वर्ट में गिरकर डूबने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरगंज के मिर्धनडाँगी निवासी दीनानाथ साह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरगंज थाना की गश्ती दल मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी। हालांकि, मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर शव को अपने घर ले गए।

मृतक की पत्नी, रीता देवी, ने बताया कि वे दोनों जागरण देखने के लिए देर शाम अपने घर से बिलासी गाँव गए थे। लौटते समय, तकिया गाँव के समीप बने कल्वर्ट के पास दीनानाथ साह का अचानक सिर चकराने लगा और वे कल्वर्ट में गिर गए। स्थानीय लोगों को सहायता के लिए बुलाने के दौरान ही गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। बाद में, स्थानीय लोगों की मदद से उनका शव कल्वर्ट से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे गाँव में शोक की लहर छा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *