• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

संविधान दिवस पर समाहरणालय, किशनगंज में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

आज किशनगंज समाहरणालय के महानंदा सभागार में संविधान दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई, जिसके साथ ही समारोह का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इसी क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री जफर आलम ने भारत के संविधान की उद्देशिका जिला पदाधिकारी को भेंट की।

इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संविधान निर्माण से संबंधित विशेष वीडियो दिखाया गया, जिसके माध्यम से संविधान के इतिहास, उसकी मूल भावना तथा इसके निर्माण में योगदान देने वाले महान व्यक्तित्वों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों और कर्मियों को प्रेरित किया तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति सजग और समर्पित रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन संविधान की उद्देशिका के सामूहिक वाचन से किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *