• Sun. Mar 29th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एमजीएम रोड से उत्पाद विभाग की टीम ने 7.400 लीटर चुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

मध्य निषेध अधिनियम के तहत एमजीएम रोड पर शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाई गई। जांच अभियान के दौरान एमजीएम रोड से 7.400 लीटर चुलाई शराब के साथ शराब तस्कर आनंद मेहतर को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया। वहीं शनिवार को गिरफ्तार शराब तस्कर आनंद मेहतर का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर मध्य निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *