स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम को तेज़ी से लागू करने के उद्देश्य से बुधवार को स्थानीय नगर पंचायत सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्वच्छता अभियान की जागरूकता के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान ने की, जिसमें नप के मुख्य और उप मुख्य पार्षद सहित सभी पार्षदों ने हिस्सा लिया।
बैठक में 14 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बैठक के दौरान कहा कि नगर की साफ-सफाई नगर प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर प्रशासन नगर की साफ-सफाई को लेकर सजग है, लेकिन इसके साथ ही नगरवासियों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों द्वारा रैलियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। सफाई कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, और उन्हें अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बैठक में मुख्य पार्षद और अन्य पार्षदों ने अपनी-अपनी राय साझा की और अभियान की सफलता का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अधिकारियों और पार्षदों में कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकुर रहमान, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीम अंसारी, अवशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी शिखा पात्रा, पार्षद संजय भारती, बंटी सिन्हा, शीतूल सिन्हा, आफताब आलम, मो. शालीम, नईमुद्दीन, संजय बसाक, आजाद आलम सहित अन्य पार्षदगण शामिल थे।
सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

Leave a Reply