• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीएम की अध्यक्षता में जिला योजना, स्थानीय क्षेत्र विकास योजना व पंचायती राज विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

सारस न्यूज, किशनगंज।

गुरूवार को जिला पदाधिकारी किशनगंज तुषार सिंगला की अध्यक्षता में जिला योजना, स्थानीय क्षेत्र विकास योजना व पंचायत से संबंधित समीक्षात्मक बैठक जिला सभागार में आहूत की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना तथा पंचायती राज विभाग अंतर्गत नली गली, नल जल, पंचायत सरकार भवन निर्माण आदि की समीक्षा की गई। जिला से संबंधित विधान पार्षद, विधायक व सांसद द्वारा अनुशंसित योजनाओं को सभी प्रखंड में लाभ पहुंचाने तथा पंचायत में प्राप्त आवंटन राशि का नियमानुसार व्यय करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *