• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला को सांप ने काटा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत एक गांव में बीती रात एक महिला को सोते समय सांप ने काट लिया। शोभा कुमारी, पति शिवराज कुमार साह, को सांप काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिजनों ने बताया कि शोभा कुमारी अपने घर में सो रही थीं, तभी सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने महिला की जांच की और आवश्यक उपचार शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *