• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

स्टाइल बाजार मॉल के पास एक महिला से सोने के जेवरात की ठगी, पुलिस जांच में जुटी।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

सदर थाना क्षेत्र के स्टाइल बाजार मॉल के पास शुक्रवार को एक महिला से सोने के जेवरात की ठगी की घटना घटी। मामले में पीड़ित महिला गीता देवी ने शुक्रवार को सदर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़ित महिला गीता देवी ने बताया कि वह अपने सोनारपट्टी स्थित घर की ओर जा रही थी। तभी एक स्कूल के पास अचानक दो व्यक्ति आ गए। दोनों व्यक्तियों ने महिला से कुछ अशुभ बात कहनी शुरू कर दी। यह सुनकर महिला घबरा गई। दोनों व्यक्तियों ने महिला को अपनी बातों में रिझा लिया। उस समय महिला को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। धीरे-धीरे महिला के कदम बाजार की ओर बढ़ने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि “सब धातु निकालना होगा।”

इतने में महिला के हाथ से सोने के दो बाला, सीकरी, टॉप निकाल लिए। सभी जेवरात को बैग में रखकर दिया गया। महिला जैसे ही पीछे मुड़ी, दोनों व्यक्ति जेवरात लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। महिला गीता देवी अपने परिजनों के साथ शिकायत दर्ज करवाने सदर थाना पहुंची।

सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि ठगी के मामले को लेकर आवेदन मिला है। जांच प्रारंभ कर दी गई है। आगे कार्रवाई की जा रही है।

यहां बता दें कि ऐसा ही एक मामला सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपल्ली चौक के पास 25 नवंबर को भी प्रकाश में आया था, जहां एक महिला से सोने के जेवरात की ठगी की घटना घटी थी। मामले में पीड़ित महिला के पति सुदीप्तो दास के आवेदन पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। इस घटना में भी महिला अपने घर की ओर जा रही थी, तभी सुभाषपल्ली चौक के पास अचानक दो व्यक्ति महिला से कुछ अशुभ बात कहने लगे थे। दोनों व्यक्तियों ने महिला को अपनी बातों में रिझा लिया था और “सब धातु निकालने” की बात कही थी। इस घटना में भी गले से सोने की चेन, दो बाला व एक अंगूठी उड़ा लिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *