सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।
बहादुरगंज-अररिया मुख्य मार्ग (एनएच 327 ई) पर पतलू चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहादुरगंज में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सीय दल ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज रेफर कर दिया।
बहादुरगंज थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने बताया कि घायल महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। थाना परिसर में मौजूद चौकीदार की देखरेख में महिला का इलाज जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन और महिला के परिवार का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।