• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डेमार्केट स्थित एक जिम में वर्कआउट करने आई महिला ने युवक पर लगाया छेड़खानी का आरोप।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के डेमार्केट स्थित एक जिम सेंटर के बाहर महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित महिला के बयान पर शुक्रवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है, जिसमें जिम में आए एक युवक पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया गया है। कागजिया बस्ती निवासी परवेज उर्फ छोटू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता डेमार्केट स्थित एक जिम में वर्कआउट करने गई थी। तभी आरोपी युवक परवेज उर्फ छोटू ने महिला के साथ अभद्रता शुरू कर दी। महिला ने अपना पर्स छीनने और दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक काफी दिनों से उसका पीछा कर रहा था और रंगदारी के लिए 2 लाख रुपये की मांग कर रहा था। नहीं देने पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देता था।

सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई के लिए जांच जारी है। इधर शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *