• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

प्रतिनिधि, सारस न्यूज़, बहादुरगंज।

बहादुरगंज: अररिया मुख्य मार्ग (एनएच-327 ई) पर आजाद चौक के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सड़क किनारे से उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहादुरगंज पहुंचाया

गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

अस्पताल में मौजूद चिकित्सीय दल ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल, किशनगंज रेफर कर दिया गया

घायल की पहचान हुई

घायल युवक की पहचान रेजाबुल (पिता- अल्ताफ हुसैन), निवासी लक्ष्मीपुर, दिघलबैंक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेजाबुल सुबह अपने घर से फेरी का सामान लेकर बहादुरगंज बिक्री करने आया था, तभी यह हादसा हो गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचते ही फूट-फूटकर रोने लगे, जिससे अस्पताल परिसर में भावुक माहौल बन गया।

पुलिस जुटी जांच में

फिलहाल, स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *