• Thu. Mar 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

वीडियो

बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बिरनिया वार्ड नंबर 02 में बीते 10 नवंबर 2024 को संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कांड के अनुसंधानकर्ता पंकज कुमार पंथ ने बताया कि 10 नवंबर की सुबह बिरनिया वार्ड नंबर 02 स्थित ससुराल में नवविवाहिता पूनम कुमारी का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी सास बेबी देवी और ससुर संजय प्रसाद सिन्हा (पिता: स्व. वासुदेव प्रसाद सिन्हा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, मृतका के पति मनीष कुमार सहित अन्य नामजद आरोपी फरार चल रहे थे।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी पति मनीष कुमार (पिता: संजय प्रसाद सिन्हा) को बिरनिया गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *