• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रथम दिन प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज में इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रथम दिन परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनिकेत कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गौतम कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की जांच, प्रवेश प्रक्रिया तथा कदाचार-निरोधक उपायों का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *