किशनगंज जिले में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (Assistant Education Development Officer) प्रतियोगिता परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की अहम ब्रीफिंग आयोजित की गई।
ब्रीफिंग में बताया गया कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अंतर्गत आयोजित यह परीक्षा तीन चरणों में होगी। पहला चरण 14 एवं 15 अप्रैल, दूसरा चरण 17 एवं 18 अप्रैल तथा तीसरा चरण 20 एवं 21 अप्रैल को निर्धारित किया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी—प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक। इस परीक्षा में जिले के करीब 4980 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। जिला मुख्यालय में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और सख्त चेकिंग अनिवार्य होगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति हो तथा वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जनरेटर की उपलब्धता बनी रहे। प्रश्नपत्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की उपस्थिति में ही खोले जाएंगे और सीटिंग प्लान का सख्ती से पालन किया जाएगा।
परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला कर्मियों द्वारा तथा पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष कर्मियों द्वारा की जाएगी। साथ ही, सभी केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी कर्मियों की भी सघन जांच के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा माफिया और असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने को कहा तथा प्रश्नपत्र के सुरक्षित परिवहन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
साइबर डीएसपी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म—विशेषकर व्हाट्सएप और टेलीग्राम—पर निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, परीक्षा से एक दिन पहले होटल, लॉज और अन्य संदिग्ध स्थानों की जांच तथा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट दुकान, इंटरनेट कैफे आदि को बंद रखने का भी आदेश दिया गया है।
यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं ताकि किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो।
बैठक में अपर समाहर्ता श्री अमरेंद्र कुमार पंकज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री जफर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनिकेत कुमार समेत कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों के समन्वय से परीक्षा को हर हाल में निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार-मुक्त तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
सारस न्यूज, किशनगंज।