सारस न्यूज, वेब डेस्क।
आचार्य पुष्पदंत सागर जी महाराज के प्रभावशाली शिष्य, आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज बुधवार सुबह अपने संपूर्ण जैन संघ के साथ पूर्वोत्तर भारत के दौरे से लौटते हुए किशनगंज पहुंचे। बिहार की सीमा पर जैसे ही उनका आगमन हुआ, शहर में उत्सव का माहौल छा गया। सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं और पुरुष, गाजे-बाजे के साथ उनकी अगवानी के लिए उमड़ पड़े।
भगवान के दर्शन के उपरांत, आचार्य श्री का विश्राम स्थल धर्मशाला रोड स्थित पार्श्वनाथ भवन में जैन समाज द्वारा निर्धारित किया गया था। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने बताया कि लगभग ढाई वर्ष पूर्व आचार्य श्री ने किशनगंज से पूर्वोत्तर यात्रा की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने गुवाहाटी (असम) और दीमापुर (नागालैंड) में चातुर्मास सम्पन्न किए थे। आज पुनः किशनगंज की धरती पर उनका आगमन, समाज के लिए गर्व और आध्यात्मिक आनंद का विषय है।
