• Fri. Mar 13th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रमजान के आखिरी जुमे पर अलविदा जुमे की नमाज अदा, अकीदतमंदों ने भाईचारे की दुआ की।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज में रमजान के आखिरी जुमे के मौके पर अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। शहर और जिले की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

मस्जिदों में साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी तैनात थे। शहर की जामा मस्जिद, छोटी घास पट्टी मस्जिद, कचहरी मस्जिद, पश्चिम पाली मस्जिद, खगड़ा मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *