• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मोइनुद्दीनपुर में पूजा करने के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति आग में झुलसा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।

सारस न्यूज़, राहुल कुमार, किशनगंज।

किशनगंज शहर के मोइनुद्दीनपुर में एक वृद्ध व्यक्ति पूजा करने के दौरान आग में झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति बरसादूं अपने घर में पूजा कर रहा था। वहीं पूजा करने के दौरान जल रहे दिए की आग अचानक वृद्ध व्यक्ति के कपड़ों में लग गई। जिस कारण वृद्ध व्यक्ति आग में झुलस गया। वहीँ परिवार वालों ने आनन – फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। सदर अस्पताल में डॉक्टर द्वारा उचित इलाज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *