राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज में ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में जीआरपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में अस्पताल में उनका इलाज जारी है, लेकिन उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। घायल वृद्ध व्यक्ति से बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन गंभीर हालत के कारण वे कुछ भी बताने में असमर्थ दिखे। पुलिस उनकी पहचान और घटना के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
