• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता: सेंट जेवियर्स स्कूल में 176 खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में, इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स द्वारा शुक्रवार को सेंट जेवियर्स स्कूल, रुइधासा में वार्षिक निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के सहयोग से हुई इस प्रतियोगिता में 176 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह संघ के पदेन अध्यक्ष विशाल राज ने किया। उन्होंने विद्यालय के प्रिंसिपल फादर अजय तिर्की, फादर थादेयुस केरेकेट्टा, फादर स्टीफन मुर्मू सहित उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज सहित अन्य खेल न केवल मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि ये वैकल्पिक करियर का भी अवसर प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से खेलकूद को पढ़ाई के समान गंभीरता से लेने की अपील की।

प्रतियोगिता को पांच विभागों में विभाजित किया गया, जिसमें राजकुमार, निर्मल मरांडी, प्रीतम एक्का, मरियम मुर्मू और सुशाना सोरेन अपने-अपने विभागों में चैंपियन बने। वहीं राजेश मुर्मू, नरेंद्र बास्की, विक्रम मुर्मू, सीता मुर्मू और उषा बेसरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। राहुल टुडू, विष्णु मिस्त्री, गणेश मरांडी, सोनी बारा और अनुराधा हेंब्रम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को जिला पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

विद्यालय के प्रभारी शतरंज प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की व्यवस्था में विद्यालय के सहायक शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान सिस्टर अगुस्टीना इंदवार, अशोक पौरिया, अर्जुन हांसदा, विनीता लुगून, मिस सुचिता हुरहुरिया, प्रेमा खालखो, जोसेफ बेसरा, शबनम गिद्ध, अनुप्रिया लकड़ा, साजी चाको, आशी तिग्गा और शांतिना टोप्पो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *