• Sun. Mar 29th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

हेलो किड्स स्कूल में ‘एनुअल रिजल्ट डे’ की धूम, परिणाम देख खिले बच्चों के चेहरे।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के रूईधासा स्थित हेलो किड्स स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूल प्रशासन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों के अभिभावकों की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। रिजल्ट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

अपनी सफलता और अगली कक्षा में प्रोन्नत होने की खुशी में छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर में बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर जमकर फोटो खिंचवाई और उत्सव मनाया। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अभिभावकों ने भी स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था और इस आयोजन की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में नई कक्षा में जाने को लेकर जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *