• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज शहर में नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

सारस न्यूज़, राहुल कुमार, किशनगंज।

सड़क पर रखकर सामान बेच रहे दुकानदारों के सामानों को किया गया जप्त।

लगातार 1 महीने तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

किशनगंज नगर परिषद के द्वारा नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी स्वरूपम राज के नेतृत्व में किशनगंज शहर के गांधी चौक से फल चौक सौदागर पट्टी रोड कागजिया पट्टी रोड में हटाओ अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर परिषद के कर्मियों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर लगे दुकानदारों के सामानों को जप्त किया। इस दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई की दोबारा सड़क पर दुकान ना लगे अन्यथा पकड़े गए तो सामानों को जप्त करते हुए फाइल के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद स्वच्छता पदाधिकारी स्वरूपम राज ने बताया कि दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामानों को रखकर बेचा जाता है। जिससे जाम की समस्या अत्यधिक उत्पन्न होती है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाई जा रही है। अगले 1 महीने तक या हटाओ अतिक्रमण अभियान चलाई जाएगी। इस दौरान जो भी सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाएंगे उन दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *