राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
अणुव्रत समिति किशनगंज द्वारा तेरापंथ भवन में अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2024 का आयोजन किया गया, जिसका विषय “व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्रीय निर्माण” था। कार्यक्रम में छः विद्यालयों के 357 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, गर्ल्स हाई स्कूल, सरदार गोपाल स्कूल, और हाई स्कूल सिंघिया की भागीदारी सराहनीय रही।
कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत के मंगला चरण से हुई, इसके बाद ज्यूरी, शिक्षकों, और अभिभावकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के फॉर्मेट को बच्चों और ज्यूरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। किशनगंज सभा अध्यक्ष विजय करण दफ्तरी, महिला मंडल अध्यक्षा संतोष देवी दूगड़, अणुव्रत समिति अध्यक्षा रश्मी बैद, मंत्री ममता सुराना, बिहार राज्य प्रभारी मनीषा पिंचा दफ्तरी, और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
प्रतिभागियों ने सराहनीय प्रस्तुतियां दीं, और अतिथियों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को मेडल्स से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीषा पिंचा दफ्तरी ने किया, और संयोजिका ऋतु लोढ़ा ने आभार व्यक्त किया।