राजस्व विभाग, बिहार सरकार के नवनियुक्त विशेष सर्वेक्षण अमीन, विशेष सर्वेक्षण लिपिक, और विशेष सर्वेक्षण कानूनगो को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम जिला परिषद सभागार, किशनगंज में पूर्वाह्न 11 बजे से लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक और विशेष सर्वेक्षण अमीन को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया और सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्तों को 6 महीने में विभागीय कार्य और सर्वेक्षण कार्य को पूरा करना है। साथ ही, उन्हें अपने संबंधित प्रखंड में काम करने और वहीं आवासित होने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के ज्यादातर मामले राजस्व और लैंड रिकॉर्ड से संबंधित हैं, और नए कर्मचारियों को लोकल जनप्रतिनिधियों और सीओ के साथ समन्वय स्थापित कर काम करना होगा।
बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्य सामाजिक कार्य से जुड़ा हुआ है और इसे जमीनी स्तर पर करना है। सभी नवनियुक्तों को 4 जुलाई से बंदोबस्त कार्यालय में योगदान लेना है, और 7 दिनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करना है।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितियों में किशनगंज डीएम तुषार सिंगला, बंदोबस्त पदाधिकारी शिव कुमार शैव, डीडीसी स्पर्श गुप्ता, एडीएम अमरेंद्र कुमार पंकज, एडीएम (जि०लो०शि०नि०) मनोज कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी लतीफ़ उर रहमान, और भूमि सुधार उप सम्हार्ता शिवशंकर पासवान सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply