• Fri. Mar 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

श्रद्धा पर भारी पड़ी व्यवस्था! गैस सिलेंडर न मिलने से कम मात्रा में बनी महाप्रसाद की खिचड़ी।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के डुमरिया वार्ड नंबर 30 स्थित काली मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शुक्रवार को महानवमी पूजन के पश्चात मंदिर कमेटी द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी महाप्रसाद खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। हालांकि, इस वर्ष संसाधनों की कमी के कारण आयोजन के स्वरूप में बदलाव करना पड़ा।

श्रद्धालुओं के बीच वितरित होने वाले इस महाप्रसाद को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह था, लेकिन एलपीजी गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता ने आयोजन की भव्यता को सीमित कर दिया। जहाँ हर साल बड़े पैमाने पर महाप्रसाद तैयार कर हजारों श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाता था, वहीं इस बार गैस की किल्लत के चलते कम मात्रा में ही प्रसाद बनाना संभव हो पाया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह ने बताया कि कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष भव्य तरीके से महाप्रसाद का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा, “हमारी तैयारी पूरी थी, लेकिन एलपीजी गैस की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण हमें मजबूरन महाप्रसाद खिचड़ी सीमित मात्रा में ही बनानी पड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *