सारस न्यूज, वेब डेस्क।
जिला प्रशासन ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक सराहनीय पहल की है। जिलाधिकारी प्रत्येक शुक्रवार सुबह 10:00 बजे समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं की व्यक्तिगत रूप से सुनवाई करते हैं।
इस दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों ने डीएम से मिलकर अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। प्राप्त शिकायतों और मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमानुसार जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी नागरिक हर शुक्रवार सुबह 10:00 बजे अपने आवेदन पत्र के साथ कार्यालय में पहुंचकर अपनी बात रख सकता है।
इस पहल से जनता को प्रशासन से सीधे जुड़ने का अवसर मिल रहा है और समाधान की प्रक्रिया पारदर्शी एवं प्रभावी बन रही है।
