• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में आगामी लोक अदालत के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आगामी लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। यह लोक अदालत 14 मार्च 2026 को व्यवहार न्यायालय किशनगंज में लगेगी।

पैनल अधिवक्ता राजकुमार साह और अधिकार मित्र राजेश शर्मा ने मेला घूमने आए श्रद्धालुओं को इस कार्यक्रम की जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा और लोगों को न्याय प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। लोगों से अपील की गई कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *