स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को गति देने के लिए प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को इंटर हाईस्कूल सोन्था में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान की मौजूदगी में स्काउट एवं गाइड के केडेट्स के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जागरुकता रैली हाईस्कूल के प्रांगण से निकलकर सोन्था गांव से होते हुए पुनास,बोहिता गांव तक गई।
इसी दौरान स्काउट गाइड के प्रशिक्षक प्रदीप कुमार साह एवं देवाशीष चटर्जी के द्वारा स्काउट गाइड के केडेट्स के साथ रैली के माध्यम से आमजनो को स्वच्छता के प्रति जागृत कर लोगों को स्वयं एवं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। इस मौके पर बीडीओ श्रीराम पासवान ने कि 14 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलेगा। स्वच्छता अभियान का कार्यकाल 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को उत्सव के रूप आयोजित किए जाने का संकल्प लिया गया है।
इस अवधि में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता अभियान को गति प्रदान किया जाएगा। पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र, जीविका दीदी समेत अन्य माध्यमों से जन जन तक इस अभियान के प्रति लोगों को जानकारी दी जाएगी। जागरूकता रैली में एलएसबीए जावेद अकबर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो० शकील, सहायक शिक्षक राम कुमार, आशुतोष सिन्हा, दीपक कुमार, शिक्षिका पायल कुमारी, अनीता भारती इत्यादि मौजूद थे।
सारस न्यूज़, कोचाधामन, किशनगंज।

Leave a Reply