• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज थाना परिसर में आज लगेगा जनता दरबार, पुलिस अधीक्षक सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं।

ByHasrat

Dec 22, 2025

सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज पुलिस द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। यह जनता दरबार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के नेतृत्व में आयोजित होगा।

जानकारी के अनुसार, जनता दरबार का आयोजन अपराह्न 01:00 बजे बहादुरगंज थाना परिसर में किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिक अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रख सकेंगे। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।

किशनगंज पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर जनता दरबार का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को विधिसम्मत तरीके से प्रस्तुत करें। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि किशनगंज पुलिस लगातार जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के साथ संवाद स्थापित कर रही है और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *