• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

असम से लापता हुई युवती को गुंजरमारी चौक के समीप से बहादुरगंज पुलिस ने किया बरामद, परिजनों के किया सुपुर्द।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

असम से लापता हुई 22 वर्षीय युवती को गुंजरमारी चौक के समीप से बहादुरगंज पुलिस ने सकुशल बरामद कर पीड़िता के परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संदर्भ मे जानकारी देते हुए थानाअध्यक्ष बहादुरगंज चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया की दिनांक 14/01/2023 को असम के मुक्तछारा गांव लाला थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती लापता थी। जहाँ युवती के लापता होने की रिपोर्ट परिजनों ने लाला थाना मे दर्ज कराई। जहाँ खोजबीन के क्रम मे असम पुलिस बहादुरगंज पहुंची। जहाँ बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गुंजरमारी चौक के समीप से लापता युवती को सकुशल असम पुलिस ने बहादुरगंज पुलिस के सहयोग से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करते हुए युवती को असम ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *